कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्राकृतिक जीवन शैली और आयुर्वेद को हर तरफ अपनाया जा रहा है | हालांकि चिकित्सा की इस प्राचीन पद्धति आयुर्वेद को लोग काफी
आयुर्वेद के साथ मजबूत प्रतिरक्षा तन्त्र बनाएं Build strong immune system with Ayurveda
आजकल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय लोग अपनाए जा रहे हैं | जैसा कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए कौन-कौन सी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाए | कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्राकृतिक जीवन शैली और आयुर्वेद को हर तरफ अपनाया जा रहा है | हालांकि चिकित्सा की इस प्राचीन पद्धति आयुर्वेद को लोग काफी समय से अपना रहे है |आयुर्वेद से शरीर की बीमारी ही नहीं बल्कि बीमारी की रोकथाम एवं शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाया जाता है |आयुर्वेद मुख्य रूप से शरीर के क्रियाविज्ञान को मजबूत करने पर बल देता हैं | आयुर्वेद के द्वारा व्यक्ति बीमार ना पड़े इस पर बल दिया जाता है, जिससे व्यक्ति प्राकृतिक रूप से मजबूत हो | आज कल विदेशो मे भी लोग आयुर्वेद को अपना रहे हैं |
आयुर्वेद और हमारा प्रतिरक्षा तंत्र
पिछले कुछ वर्षों से आयुर्वेद की उपयोगिता और आयुर्वेद के फायदे के बारे में लगातार चर्चा हो रही है आयुर्वेद और आयुर्वेदिक उपचार दोनों ही मानव केंद्रित हैं | जिन लोगों का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है वह बीमारियों की चपेट में जल्दी नहीं आते हैं और अगर आ भी जाते हैं तो उसका मुकाबला कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वालों की तुलना में बेहतर तरीके से कर पाते हैं | आज पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है और इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए आयुर्वेद का सहारा लिया जा सकता है |आयुर्वेद से एक अच्छी प्रतिरक्षा तन्त्र बनाकर कोरोना से बचा जा सकता है |आयुर्वेद की दवाएं ना केवल बीमारियों को रोकने में सक्षम है | बल्कि बीमारियों के पश्चात होने वाली परेशानियों के संबंध में भी सहायक है |
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में आयुर्वेद स्थाई भूमिका निभाते हैं,
जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है | जो शरीर को संक्रमण से बचाता है और संचारी रोगों के प्रसार को रोकता है | मूल रूप से ये रसायन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का एक संयोजन है जो सही अर्थों में प्राकृतिक है | इनको लेने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है |
बदलते मौसम का असर
बदलते मौसम से हमारा शरीर प्रभावित होता है | खास तौर से सर्दियों में विभिन्न प्रकार के संक्रमण से लेकर ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है | हालाकि कुछ उपायों को अपनाकर आप इनकी चपेट में आने से बच सकते हैं | अधिक प्रोटीन और कम वसा वाला भोजन जैसे दाले साबुत सोयाबीन फलियां प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाते हैं | सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग जरूर करें | जिन्हें सर्दी खांसी बुखार हो उनके नजदीक न जाएं | साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें | फल जैसे अनार, सेब, मौसमी, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल का सेवन करें |
नियमित योगाभ्यास करते रहें
नियमित योगाभ्यास कोरोना संक्रमण के असर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | यह तनाव के नकारात्मक असर को कम करता है, और साथ ही शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र पर बुरे प्रभाव को कम करता है | योग से ना सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती हैं | नियमित रूप से योग का अभ्यास हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है और हम बीमारी व संक्रमण से लंबे समय तक बचे रहते हैं |
इन उपायों को जरूर अपनाऍं
- कोरोना की रोकथाम के लिए एक अच्छी प्रतिरक्षा तन्त्र महत्वपूर्ण है और प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत करने में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां और रसायन चूर्ण की भूमिका महत्वपूर्ण है | इसलिए इनका सेवन करते रहें |
- प्रतिदिन सुबह और शाम कम से कम 30 मिनट तक योग और ध्यान का अभ्यास नियमित करते रहें |
- खाना पकाने में हल्दी जीरा धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल जरूर करें ताकि आपके पास एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित हो सके जो कोरोना संक्रमण से लड़ सके |
- चौथा रोजाना एक गिलास गर्म दूध में हल्दी डालकर प्रयोग करते रहें या इम्यूनिटी बूस्टर है |
आहार के साथ-साथ विहार अर्थात योगासन प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है | यह रक्त संचरण तथा मेटाबालिज्म को सुचारू रखकर शरीर के अन्य अंगों को प्रभावी बनाते हैं | यदि रोग ग्रस्त होने से पूर्व ही आयुर्वेद को जीवनशैली का हिस्सा बना लिया जाए तो हम शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ हो जाएंगे | पोस्ट कैसी लगी अगर अच्छी लगी तो अपने दोस्तो के साथ अवश्य शेयर करें|
COMMENTS