एनीमिया (खून की कमी) तब होती है जब शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होने लगती है। जब लाल रक्त कोशिकाएं कम होती है तब शरीर में खून की कमी
खून की कमी के कारण एवं उपचार Causes and treatment of anemia
हमारे शरीर में दो तरह की रक्त कोशिकाएं होती है। एक लाल और दूसरी सफ़ेद। इंसान के शरीर में खून की भरपूर मात्रा होना बहुत जरूरी है क्यूंकि हमारा पूरा शरीर रक्त से ही चलता है। एनीमिया (खून की कमी) तब होती है जब शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होने लगती है। जब लाल रक्त कोशिकाएं कम होती है तब शरीर में खून की कमी हो जाती है। जिसे एनीमिया भी कहते है।
लाल रक्त का काम हीमोग्लोबिन बनाना होता है। हृदय रक्त कोशिकाओं को ऑक्सीज़न पहुंचाने में मदद करता है। परंतु जब आप एनीमिया से पीड़ित होते है तब रक्त आपके अंगों और ऊतकों को उचित ऑक्सीज़न की आपूर्ति नही दे पाता है। शरीर में ब्लड सेल्स में लगातार गिरावट आती है तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है। खाने में पोषक तत्वों और प्रोटीन की मात्रा से ही खून बढ़ता है। यदि डाइट संतुलित नहीं है या खराब लाइफस्टाइल है तो जाहिर है की शरीर में खून की कमी ही होगी।
शरीर में खून की कमी होने से रोगों से लड़ने की क्षमता कम होने लगी है। जिससे व्यक्ति को, कई तरह के रोग होने का खतरा रहता है। इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक नुस्खे से खून की कमी को दूर करें |
शरीर में खून की कमी होने के कारण
- पेट में इन्फेक्शन होने के कारण।
- किसी गभीर रोग से पीड़ित होना।
- खाने में पोषण तत्वों की कमी होने के कारण।
- किसी भी कारण शरीर से ज्यादा खून का निकल जाना।
शरीर में खून की कमी के लक्षण
- शरीर में कमजोरी महसूस होना।
- हाथों व पैरों का सूज जाना।
- त्वचा का रंग पीला पड़ना।
- थकान जल्दी हो जाना।
- भूख कम लगना।
शरीर में खून बढ़ाने के कुछ आसान उपाय
पानी, नींबू और शहद का इस्तेमाल
खून जल्दी बढ़ाने के लिए रोजाना 1 गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर इसमें एक चम्मच शहद मिला कर सेवन करें। इससे खून साफ होता है और नया खून भी बनता है |
हरी पालक का इस्तेमाल
हरी पत्तेदार सब्जियों में सबसे ज्यादा लोहा पाया जाता है और पालक खून की कमी के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। पालक में विटामिन ए, सी, बी9, आयरन, फाइबर और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। पालक का एक बार सेवन करने से शरीर में बीस प्रतिशत तक आयरन बढ़ सकता है। पालक का सेवन आप सूप और सब्जी के रूप में कर सकते है।
अनार का जूस, कालीमिर्च और सेंधा नमक
अनार के जूस में थोड़ी सी कालीमिर्च मिलाएँ और थोड़ा सा उसमें सेंधा नमक मिला कर रोजाना सेवना करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होने लगती है।
मक्का का इस्तेमाल
मक्के के दाने खाने से बॉडी में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है। यह पौष्टिक होते है और इसे भून कर या फिर उबाल कर सेवन कर सकते है।
टमाटर का जूस
तेजी से शरीर में खून बढ़ाने के लिए एक गिलास टमाटर का जूस रोजाना सेवन करे। इसके अलावा आप टमाटर का सूप भी पी सकते है और टमाटर और सेब का जूस मिला कर भी सेवन कर सकते है।
चुकंदर का रस और शहद का इस्तेमाल
शरीर में आयरन अधिक मात्रा में बढ़ाने के लिए एक गिलास चुकंदर के रस में थोड़ा सा शहद मिला कर सेवन करने से शरीर को आयरन मिलता है और शरीर में खून बनने लगता है।
नमक और लहसुन का इस्तेमाल
थोड़ा सा नमक लहसुन में मिला कर पीस लें और चटनी बना लें और इस चटनी का सेवन करे इससे हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने का यह सबसे कराकर उपाय है।
दूध और खजूर का इस्तेमाल
खून की कमी को पूरी करने के लिए दूध और खजूर का सेवन बहुत लाभदायक है। रात को सोने से थोड़ी पहले दूध में खजूर डाले और दूध पिए। दूध पीने के बाद खजूर भी खा लें।
सोयाबीन का इस्तेमाल
एनीमिया के रोगी के लिए सोयाबीन का सेवन फायदेमंद है। सोयाबीन में आयरन और विटामिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। सोयाबीन को उबाल कर भी सेवन कर सकते है।
एनीमिया का आयुर्वेदिक उपचार
- काले तिल में लोहा होने की वजह से खून की कमी का इलाज करने में काफी मदद मिलती है| एक कप पानी में 2 चम्मच तिल भिगो कर 2 से 3 घंटे के लिए रख दे फिर उसके बाद उसे पानी से निकाल कर पीस ले और पेस्ट बना लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करे।
- शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन का रस और आंवले का रस एक बराबर मात्रा में मिला कर सेवन करे।
- शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए कच्चे सिंघाड़े का सेवन करें। इससे शरीर को ताकत भी मिलती है।
- बॉडी में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए मीठे दूध के साथ पक्के आम के गूदे का सेवन करे।
शरीर में खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं
सुबह को नाश्ते में मोठ, चने, मुंग और गेहूं को अंकुरित कर के इसमें नींबू मिला कर सेवन करे| सुबह-सुबह इसके सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते है। और एनीमिया के ट्रीटमेंट में मदद मिलती है। फलों में अमरूद, पपीता, सेब, नींबू और चीकू का सेवन ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा करे।
जरूरी चीजें जिन्हें आप अपने भोजन में जरूर शामिल करे जैसे- पालक, सरसों, पुदीना और हरा धनिया। आप अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करे जिससे आप के शरीर में खून की कमी पूरी हो जैसे- दालें, अनाज, गाजर, मुनक्का और किशमिश। खून में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए ड्राय फ्रूट्स शामिल करे। जैसे की अखरोट और पास्ता आदि।
पोस्ट अगर अच्छी लगी तो कृपया इसे शेयर जरूर करें।
COMMENTS