आजकल की इस भागदौड़ भरी लाइफ में पेट और कमर की जमी हुई चर्बी कई लोगो की समस्या का कारण है। यह न सिर्फ हमारे लुक को बिगाड़ती है बल्कि कई परेशानियों का
पेट व कमर की चर्बी घटाएं Home Remedies for Loss Belly Fat
आजकल की इस भागदौड़ भरी लाइफ में पेट और कमर की जमी हुई चर्बी कई लोगो की समस्या का कारण है। यह न सिर्फ हमारे लुक को बिगाड़ती है बल्कि कई परेशानियों का कारण भी बन सकती है |
पेट की चर्बी कम करने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है कम से कम सात-आठ घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। कम या जरूरत से ज़्यादा सोना वज़न बढ़ने के अहम कारण माने गए हैं। भरपूर नींद लेने से पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है और भोजन को ठीक से पचाने में महत्वपूर्ण योगदाान करता है। आज हम आपको पेट और कमर की चर्बी का मोटापा कम करने के कुछ आसान घरेलु उपाय के बारे में बताएँगे।
पेट की चर्बी कम करने के आसान घरेलू उपाय
कढ़ी पत्ता का इस्तेमाल
करी पत्ता पेट और कमर की चर्बी को कम करने में असदार है। अगर आप रोजाना सुबह उठकर खाली पेट 4 से 5 करी पत्ते चबाते है, तो कुछ समय बाद आपको पेट और कमर की बड़ी हुई चर्बी से निजात मिल सकती है।
लहसुन का इस्तेमाल
रोजाना सुबह लहसुन की दो कलियां एक गिलास गुनगुने नींबू मिले पानी के साथ चबाकर खाने से पेट की बड़ी हुई चर्बी कम होने लगती है। इस मिश्रण को रोजाना खाली पेट इस्तेमाल करने पर पेट और कमर की बढ़ी हुई चर्बी से निजाद मिल सकती है |
सेब का इस्तेमाल
सेब में डाइट्री फाइबर तत्व पाया जाता है | इसमें मौजूद फाइबर, फीटोस्ट्रॉल, फ्लेवोनॉयड्स और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्त्व "बैली फैट" को आसानी से कम करते है। रोजाना एक सेब का सेवन पेट और कमर की बड़ी हुईं चर्बी को कम करने के साथ ही आपके स्किन को और भी चमकदार बनाता है।
एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा शरीर में फैट्स को स्टोर नहीं होने देता। अगर आप एलोवेरा जूस को एक चम्मच जीरा पाउडर गुनगुने पानी में मिलाकर खाली पेट सेवन करते है तो पेट की बढ़ी हुईं चर्बी बड़ी आसानी से और जल्दी कम होने लगती है।
बादाम का इस्तेमाल
बादाम वजन कम करने और दिमाग को तेज़ करने में मददगार है। रोजाना रात के समय 5 से 6 बादाम भिगोकर सुबह इन्हें छीलकर खाने से इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड पेट की चर्बी को कम करता है, साथ ही बालो को भी चमकदार एंव सुन्दर बनाता है |
पुदीना और धनिया का इस्तेमाल
पुदीने और धनिये के पत्तो को बराबर मात्रा में मिलाकर चटनी तैयार कर ले, उसेे रोजाना सेवन करे | इसे आप दिनभर में एक से अधिक बार भी इस्तेमाल कर सकते है | आयुर्वेद में इस घरेलु तरीके को पेट की चर्बी को कम करने का असरदार और कारगर तरीका माना गया है।
तरबूज का इस्तेमाल
पेट की चर्बी कम करने के लिए तरबूज बेहद असरदार घरेलु नुस्खा है | इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है रोजाना दो गिलास तरबूज का जूस पीने से 1 हफ्ते में पेट के आस-पास की चर्बी आसानी से कम की जा सकती है।
शहद और नींबू का इस्तेमाल
रोजाना सुबह खली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट और कमर की बढ़ी हुई चर्बी के साथ पूरे शरीर के मोटापे को आसानी सेे कम किया जा सकता है।
अजवाइन का इस्तेमाल
पेट के आसपास की बढ़ी हुई चर्बी को घटाने के लिए अजवाइन बहुत ही फायदेमंद है। अपनी डाइट में अजवाइन की पत्तियों को शामिल करे | ये पेट की चर्बी को कम करती है। इसके अलावा खाने के पहले अजवाइन का पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है एवं मोटापा कम होता है।
COMMENTS